{"_id":"684db3d53c6c649e81035a37","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-125262-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आज से हटेंगे रोडवेज स्टेशन में पार्क वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आज से हटेंगे रोडवेज स्टेशन में पार्क वाहन
Sat, 14 Jun 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज स्टेशन में निजी और टैक्सी वाहनों को रविवार से हटाया जाएगा। अगर वाहन पार्क किए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज स्टेशन परिसर में निजी और टैक्सी वाहन पार्क रहते हैं। इनसे कोई शुल्क रोडवेज प्रबंधन नहीं लेता है। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम अनुराग आर्या ने लोहाघाट रोडवेज डिपो के एआरएम धीरज वर्मा, टैक्सी यूनियन के साथ बृहस्पतिवार को रोडवेज स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्होंने वाहन स्वामियों को तीन दिन के भीतर वाहन हटाने के निर्देश दिए थे। नगर में पांच पार्किंग होने के बाद भी लोग रोडवेज स्टेशन में दिन भर वाहन पार्क करते हैं। रोडवेज को इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं दिया जाता है। एसडीएम अनुराग ने बताया कि अगर वाहन पार्क किए गए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।