{"_id":"684db5360792c160400332bc","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-125261-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लधियाघाटी में तांबा होने की उम्मीद, चल रही सैंपल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लधियाघाटी में तांबा होने की उम्मीद, चल रही सैंपल की जांच
Sat, 14 Jun 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के गर्भ में तांबा होने की उम्मीद है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम घाटी क्षेत्र से सैंपल लेकर जांच कर रही है।
सहायक भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि लधियाघाटी में कुछ समय पूर्व खुदाई के दौरान तांबे का एक अयस्क मैलाकाइट के मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद क्षेत्र में तांबा होने की उम्मीद बढ़ गई थी। करीब दो माह पूर्व जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र का सर्वे कर घाटी से सैंपल लिए थे। इन सैंपलों की जांच की जा रही है। सैंपल की जांच अलग-अलग चरण में होती है। अगर लिए गए सैंपल में माइनेबल मात्रा में मैलाकाइट होने की पुष्टि होती है तो निश्चित तौर पर वहां पर तांबा मिल सकता है। फिलहाल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिक गहनता से इसकी जांच कर रहे हैं।
माइनेबल मात्रा में मिलेगा मैलाकाइट तो मिलेगा रोजगार
चंपावत। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों को अगर जांच में प्रचुर मात्रा में मैलाकाइट होने की पुष्टि मिलती है तो निश्चित तौर पर क्षेत्र खनिज क्षेत्र के तौर पर उभर कर सामने आएगा और क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति का स्पष्ट चल पाएगा।