{"_id":"65b7d97302b2a397c9055264","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1009-105062-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी ब्लॉक में 5500 घरों में पेयजल संयोजन का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी ब्लॉक में 5500 घरों में पेयजल संयोजन का काम पूरा
Mon, 29 Jan 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक में जल जीवन मिशन के तहत साढ़े पांच हजार घरों में पेयजल संयोजन लगाने का काम पूरा कर दिया गया है। इनमें से चार हजार घरों में पेयजल आपूर्ति भी सुचारु हो गई है।जल संस्थान के जेई परमानंद पुनेठा ने बताया कि शेष डेढ़ हजार घरों में मार्च तक पेयजल आपूर्ति का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2020 से विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल संयोजन देने का काम शुरू किया था। करीब 32 करोड़ की लागत से पेयजल संयोजन देने का काम किया गया।
विभाग ने योजना के तहत पेयजल संयोजन तो लगा दिया था लेकिन पानी आपूर्ति नहीं होने से प्राकृतिक स्रोतों का ही सहारा बना हुआ था। अब पेयजल संयोजन में पानी आने से बड़ी राहत मिली है। - नंदन जोशी, लाभार्थी।
योजना के तहत अब घर में पानी आने लगा है। ठंड के मौसम में स्थानीय धारों से पानी लाना संभव नहीं हो पाता है। अब पानी आने से सभी जरूरी काम समय पर होने लगे हैं। - सतीश जोशी, लाभार्थी।