फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poornagiri mela

होली से पहले पूरी कर लें पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाएं: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Poornagiri mela
टनकपुर तहसील में पूर्णागिरि मेले की समीक्षा बैठक लेते जिलाधिकारी एसएन पांडेय और उपस्थित अधिकार? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। डीएम एसएन पांडेय ने 11 मार्च से शुरू हो रहे पूर्णागिरि मेले की तैयारी के लिए बुधवार को समीक्षा बैठक ली। इसमें होली से पहले व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिहाज से टनकपुर और बनबसा सीमा पर एसएसबी चेकपोस्टों में सीसीटीवी भी लगाने को कहा गया।
विज्ञापन

टैक्सी वाहनों और टैक्सी स्टैंडों पर किराया सूची चस्पा कर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए। डीएम ने टैक्सी वाहनों के साथ ही समूचे मेला क्षेत्र में व्यवस्था से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के मोबाइल नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि मेला क्षेत्र में बड़े वाहनों को बूम में और छोटे वाहनों को ठुलीगाड़ और भैरव मंदिर में रोका जाएगा। वहां पार्किंग करने की व्यवस्था की गई है। बूम पार्किंग स्थल में पांच रैन बसेरे, ठुलीगाड़ पार्किंग में तीन रैन बसेरे बनाए गए हैं। पार्किंग स्थलों पर पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की गई है। डीएम ने मेला मजिस्ट्रेट को मेला क्षेत्र में पॉलिथीन, मदिरा, मांस, प्याज, लहसुन, धूम्रपान रोकने, इनका प्रयोग करने वालों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने को कहा। मेला क्षेत्र में कई जगह प्रचार बोर्ड लगाने, ककरालीगेट, भैरव मंदिर पर पूछताछ केंद्र, स्वागत कक्ष बनाने को कहा है। पर्यटन विभाग को इन स्वागत कक्षों में यात्रियों को क्षेत्रीय पर्यटन से संबंधित जानकारी दिलाने के निर्देश दिए हैं। रेलवे को ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष को चढ़ाए गए नारियलों एवं प्रसाद को पुन: दुकानों में बेचने पर अंकुश लगाने को कहा। वन विभाग को ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक आरक्षित वन क्षेत्र में व्यावसायिक कार्यों, दुकानों की वीडियोग्राफी करने और नई दुकानें न लगने देने को कहा।
विज्ञापन

- बैठक में ये लोग थे मौजूद
सीडीओ टीएस मर्तालिया, एपीडी विम्मी जोशी, मेला अधिकारी एएमए राजेश कुमार, मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, ईई लोनिवि एमसी पांडेय, ईई यूपीसीएल राजेश मौर्या, डीएसओ शिल्पी शुक्ला, एआरटीओ रश्मि भट्ट, सीओ विपिन चंद्र पंत, कोतवाल धीरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed