फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poornagiri Dham: Six hours of power failure due to darkness

पूर्णागिरि धाम : अंधड़ के कारण छह घंटे गुल रही बिजली

Thu, 18 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 18 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Poornagiri Dham: Six hours of power failure due to darkness
पूर्णागिरि देवी दर्शन कर लौटते श्रद्धालु। संवादपूर्णागिरि देवी दर्शन कर लौटते श्रद्धालु। संवादप
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। खराब मौसम के चलते मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को महज ढाई हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। इससे यहां कारोबार भी प्रभावित हुआ है। वहीं सुबह करीब चार बजे तेज हवा और अंधड़ के चलते मेला क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम के ईई रवि कुमार ने बताया कि खामी को दूर कर सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। अलबत्ता इसके बाद भी दो बार एक घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिसे बाद फिर ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन

बाइक से रीठा साहिब आ रहे तीर्थयात्री
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब में दो जून से शुरू होने वाले तीन दिनी जोड़ मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि साफ-सफाई, पार्किंग के अलावा अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। वहीं गुरुद्वारे में मत्था टेकने वालों की आमद भी बढ़ रही है। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश और पंजाब से भी तीर्थयात्री आ रहे हैं। दिनभर सबद-कीर्तन के अलावा लंगर भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed