फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poor will not give up building

बेहद गरीब को नहीं देना होगा भवन कर

Tue, 05 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 05 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Poor will not give up building
बेहद गरीब को नहीं देना होगा भवन कर - फोटो : अमर उजाला

 नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से भवन कर का निर्धारण किया गया। तय किया गया कि बेहद गरीब परिवारों को भवन कर नहीं देना होगा, जिन भवनों में दो हजार रुपये तक भवन कर लगाया गया है, उनके सरचार्ज में तीस फीसदी और दो हजार रुपये से अधिक भवन कर वाले भवनों पर 35 फीसदी की माफी दी जाएगी।

विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के संचालन में हुई बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया। पालिका की आय बढ़ाने के लिए तहबाजारी शुल्क में बढ़ोतरी करते हुए उसे बीस रुपये कर दिया गया। अब तक तहबाजारी शुल्क दस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वसूला जाता था। तहबाजारी की नई दरें मंगलवार से ही लागू कर दी गई हैं। बैठक में पालिका के खाली पड़े भवनों को दो हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर देने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभासदों की ओर से निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए कई स्थानों पर नाली निर्माण किए जाने के प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन


बताया गया कि भवन कर की वसूली होने पर एक पखवाड़े के बाद स्वच्छकों को चार माह के अवशेष वेतन के भुगतान का आश्वासन दिया गया। बैठक में सभासद शकुंतला गोस्वामी, सूरज प्रहरी, अनीता प्रहरी, विकास साह, अमीर बख्श, नरेंद्र मोहन जोशी, गिरीश पांडेय, कलावती देवी, प्रकाश नाथ, नंदन सिंह तड़ागी, राजेंद्र सिंह महर, दीपक तड़ागी आदि निर्वाचित और नामित सभासदों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed