{"_id":"5a8b13bd4f1c1b2d068b787f","slug":"poor-by-family-but-rich-in-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार से निर्धन लेकिन प्रतिभा के धनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार से निर्धन लेकिन प्रतिभा के धनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
निर्धन बच्चों को थाने में सहयोग प्रदान करते थानाध्यक्ष मनीष खत्री और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांस इंडिया डांस (डीआईडी) लिटिल मास्टर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के लिए चयनित यहां के तीन बच्चे मंगलवार (आज) मुंबई के लिए रवाना होंगे। निर्धन परिवार के यह बच्चे प्रतिभा के धनी है। इनका यह हुनर देख लोगों ने इनके मुंबई आवागमन में सहयोग प्रदान किया है।
बनबसा नई बस्ती निवासी सूरज भंडारी पुत्र दीपक भंडारी और करन राम पुत्र रतन राम, मीनाबाजार निवासी प्रियांशु यादव पुत्र रविंद्र यादव का डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर प्रतियोगिता के फाइनल के लिए चयन हुआ है। उन्हें 22 फरवरी को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है, जिसके लिए वह मंगलवार 20 फरवरी को मुंबई के लिए निकलेंगे। उनके डांस प्रशिक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि टीवी राउंड में चयन के बाद तीन मार्च से जी टीवी में आने वाले डीआईडी लिटिल मास्टर में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
तीनों प्रतिभावान बच्चे निर्धन परिवार से हैं। उनके पास मुंबई जाने तक का किराया नहीं है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए विधायक कैलाश गहतोड़ी, शंकर लाल वर्मा, दीपक रजवार, अभिषेक गोयल, संदीप पाठक, सूरज रौतेला, पवन मित्तल, देवीदयाल गर्ग, अर्जुन चंद के अलावा थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एसआई देवेंद्र सिंह, थाना स्टाफ, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला आदि ने उन्हें आर्थिक मदद दी है।