फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poonam quiz and essay God was successful

क्विज में पूनम और निबंध में ईश्वर ने बाजी मारी 

Fri, 23 Sep 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 23 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पीजी कालेज में अर्थशास्त्र विभाग में चल रहे तीन दिनी कार्यक्रमों का क्विज और निबंध प्रतियोगिता के साथ समापन किया गया।

पूनम और ईश्वर ने बाजी मारी। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी ने सभी सफल रहे प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। अर्थशास्त्र विभाग की डॉ.अर्चना त्रिपाठी की देखरेख में हुई क्विज प्रतियोगिता में पूनम ने पहला, प्रज्ज्वल अग्रवाल ने दूसरा तथा हनुमंत ओली और सुमन बोहरा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।


बैंकों की भूमिका और कार्यप्रणाली विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ईश्वर ने पहला, रोहित मेहता ने दूसरा और सचिन पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बसंत ओली, ईश्वर बोहरा, पूनम एवं शबनम बानो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। निर्णायक के रूप में डॉ. सुमन पांडेय, रूचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल, विमला देवी, विद्या, शिवानी कर्नाटक ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed