फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Politics in Champawat

मौसमी गर्मी उतरी लेकिन सियासी गर्मी उफान पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Politics in Champawat
लोहाघाट में विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के बाद ब्लॉक प्रमुखों और नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ व - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मौसमी गर्मी उतरने के बाद पहाड़ में अब सियासी गरमाहट बढ़ गई है। पूर्व कद्दावर भाजपा नेता मदन सिंह महर के आठ अक्तूबर को आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा में विधानसभा के 40 प्रतिशत टिकटों में बदलाव की अटकलों के बीच विधायकों में सीटिंग-गेटिंग की आशंकाएं हैं। ऐसे में एंटी इनकंबेंसी से बचने के लिए कई जगह टिकट कटने का अंदेशा है। वहीं कांग्रेस में भी टिकट की तस्वीर साफ नहीं है। ऐसे में दो सीटों वाले इस जिले में टिकट कटने पर कई नेता आप और दूसरे दलों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

राज्य बनने के बाद भाजपा को पहली बार वर्ष 2017 में चंपावत जिले की दोनों सीटों पर जीत मिली थी जबकि इससे पूर्व वर्ष 2002 में पार्टी ने दोनों सीटें खोईं थीं। वर्ष 2007 और 2012 में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट बांटी थी, लेकिन इस बार आंतरिक सर्वे में एक सीट पर पार्टी की हालत खराब है और दूसरी सीट पर भी वह मामूली रूप से ही आगे है। दो महीनों से पार्टी आलाकमान इस तस्वीर को शीर्ष स्तर पर हुई बैठकों में उजागर भी कर चुका है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी की ओर से एक उद्यमी को तैयारी के संकेत भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस में भी हलचल तेज है। लोहाघाट सीट पर आंतरिक घमासान सड़क पर नजर आता है, तो दूसरी सीट चंपावत में भी एक-दूसरे की काट करने का सियासी खेल खूब चल रहा है। ऐसे में टिकट कटने पर दिग्गज नेता आप सहित दूसरे विकल्प पर भी काम कर रहे हैं। आप में जाने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, पार्टी की स्वच्छ छवि, जनसरोकारी मुद्दों को प्रचारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्त्याल ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ किया सियासी मंथन
चंपावत। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने पंचायत और नगर निकाय प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई। अपने आवास पर हुई बैठक में उन्होंने संगठन की ताकत को तौलनेे के साथ क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों और सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तीनों ब्लॉकों में उनके विश्वासपात्र प्रमुख हैं।
चंपावत जिले में विधानसभा के प्रत्याशी
चंपावत सीट
वर्ष भाजपा कांग्रेस
2002 हयात सिंह माहरा हेमेश खर्कवाल
2007 बीना महराना हेमेश खर्कवाल
2012 हरिप्रिया जोशी हेमेश खर्कवाल
2017 कैलाश गहतोड़ी हेमेश खर्कवाल
लोहाघाट सीट
वर्ष भाजपा कांग्रेस
2002 केसी पुनेठा महेंद्र सिंह माहरा
2007 केसी पुनेठा महेंद्र सिंह माहरा
2012 पूरन सिंह फर्त्याल महेंद्र सिंह माहरा
2017 पूरन सिंह फर्त्याल खुशाल सिंह अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed