{"_id":"5d850bf38ebc3e01802ea1ad","slug":"political-champawat-news-hld357448154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती चुनाव:भाजपा की सूची आई, शुरू हुई बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती चुनाव:भाजपा की सूची आई, शुरू हुई बगावत
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने जिला पंचायत सदस्यों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिला पंचायत के 15 सीटों में से पार्टी ने 12 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि तीन सीटों (पाटन-पाटनी, भंडारबोरा व पटनगांव) पर किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा गया है।
अधिकृत प्रत्याशियों के नामों का एलान होने के साथ ही बगावत भी शुरू हो गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमेश कलखुड़िया ने जनकांडे सीट से चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में उतरने का एलान किया है।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी ने कहा कि लंबे मंथन के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के चयन में वरिष्ठता और निष्ठा को तवज्जो नहीं दी गई है। दो दशक से संगठन के लिए एकनिष्ठ तरीके से काम करने के बावजूद उनके आवेदन को नकारना जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अवमानना है। वे जनकांडे सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोगों के बीच जाएंगे।
हिमेश कलखुड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा।
जिला पंचायत सदस्य के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी:
टनकपुर (एससी महिला): किरण देवी, कानीकोट (एससी महिला): सीमा, खरही (ओबीसी महिला): रेखा गोस्वामी, धुरा (महिला):हेमा कनवाल, शक्तिपुरबुंगा (महिला):सरिता बोरा, राईकोट कुंवर (महिला):प्रीति पाठक, रैघांव (महिला):ज्योति राय, बनबसा:दीपक चंद्र रजवार, बिरगुल:नीलम गहतोड़ी, मटियानी:ललित मोहन कुंवर, जनकांडे:विजय बोरा और फर्तोला सीट से :प्रकाश मेहता।
हर पंचायती चुनाव में चर्चित रही जनकांडे सीट
चंपावत। पाटी ब्लॉक की जनकांडे सीट उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से होने वाले हर पंचायती चुनाव में चर्चित रही है। जिले के दोनों विधायक इस सीट से पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्दलीय के रूप में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। हर चुनाव में चर्चित इस सीट पर उत्तराखंड बनने के बाद कभी भी भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नहीं जीत सका है। इस बार फिर से यह सीट सुर्खियों में है।
2003 में यहां से चंपावत के जिला पंचायत सदस्य के लिए चंपावत के मौजूदा विधायक कैलाश गहतोड़ी चुनाव में उतरे और जीते। जबकि 2008 में जनकांडे सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोहाघाट के वर्तमान विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने चुनाव लड़ा। तब कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ ने फर्त्याल को शिकस्त दी थी।
जिला पंचायत के 2014 में भी यह सीट प्रदेश भर में चर्चित रही। तब चुनाव में जीत हासिल करने के बाद निर्दलीय मीना देवी का जिला पंचायत अध्यक्ष के 5 अगस्त 2014 को हुए चुनाव से पूर्व कथित अपहरण करने का आरोप विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लगाया था। मामला अदालत तक भी गया था।
जनकांडे सीट से निर्वाचित प्रत्याशी:
2003:कैलाश गहतोड़ी।
2008:उत्तम देऊ।
2014:मीना देवी।
जिला पंचायत सदस्यों में तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में शुक्रवार से नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हुआ। 15 सदस्यीय जिला पंचायत में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है।
जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन अधिकारी डॉ. एचसी जोशी ने बताया कि पहले दिन तीन लोगों ने पर्चे दाखिल किए। जिला पंचायत की पाटन-पाटनी सीट से हरीश राम, भजनपुर से चंपावत की पूर्व उप प्रमुख निर्मला मोनी और रायकोट कुंवर सीट से प्रीति पाठक ने पर्चा भरा। नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में एआरओ अंकुर सिंह व राजेश गुप्ता ने सहयोग किया। चंपावत ब्लाक में 71, लोहाघाट में 120, पाटी में और बाराकोट में 59 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
चंपावत जिले में शुक्रवार को हुए नामांकन:
विकासखंड: बीडीसी-ग्राम प्रधान
चंपावत: 3- 11
लोहाघाट: 8- 17
पाटी: 0- 0
बाराकोट: 0- 5
कुल: 11- 33