{"_id":"5a7dd9024f1c1baa1b8b6768","slug":"polit-cnica-pol-tica-lohaghat-se-convierte-en-campe-n-general","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट ओवरऑल चैंपियन बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट ओवरऑल चैंपियन बना
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं में अब्बल रहे खिलाडियों को पुरस्कृत करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक में प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से चल रही तीन दिनी कुमाऊं जोन प्रथम की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कांडा के दिनेश सिंह और छात्रा वर्ग में टनकपुर की रश्मि यादव व्यक्तिगत चैंपियन बने, जबकि राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट ओवरऑल चैंपियन बना।
पर्यवेक्षक उप निदेशक एसके वर्मा की देखरेख एवं प्रधानाचार्य रचना सिंह की अध्यक्षता में हुए समारोह का मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी बृजमोहन सिंह ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। विधायक ने छात्र-छात्राओं के लिए अपनी ओर से चार हजार रुपये की राशि दी। योगिता पंत और मनीष भट्ट के संचालन में हुए छात्रों की 1500 मीटर की दौड़ में दिनेश कुमार, संदीप बोहरा, पृथ्वीराज सिंह, 100 मीटर में विमल भट्ट, लोकेश सिंह, सूरजनाथ गोस्वामी पहले तीन स्थान पर रहे। छात्र वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में लोहाघाट पॉलीटेक्निक के मनीष जोशी प्रथम, कांडा पॉली के संदीप द्वितीय, छात्रा वर्ग में लोहाघाट की विनीता प्रथम, टनकपुर की रश्मि द्वितीय रही। सांस्कृतिक नृत्य, नाटक और देशभक्ति गाने में लोहाघाट प्रथम रहा।
निर्णायक राजेंद्रनाथ, प्रहलाद सिंह मेहता, जीवन राय, दिवान सिंह, मदन पुजारी, नरेंद्र अधिकारी, दीप जोशी, डीके जोशी थे। आयोजन में गोविंद बल्लभ, हर्षिता राय बगौली, एचडी भट्ट, शैलजा वर्मा, नितेश, निशा गौतम, अंजलि अग्रवाल, किरन चंद आदि ने सहयोग किया।