फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police XI won the drug-free goodwill match by 67 runs.

Champawat News: पुलिस एकादश ने 67 से जीता नशा मुक्त सद्भावना मैच

Sat, 03 Jan 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Police XI won the drug-free goodwill match by 67 runs.
चंपावत। पुलिस लाइन में शनिवार को नशा मुक्ति सद्भावना मैच का आयोजन किया गया। मैच पत्रकार वॉरियर और पुलिस एकादश के बीच खेला गया। एसपी अजय गणपति ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पुलिस एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 214 रन बनाए गए। कौशल उप्रेती ने 58, प्रेम चड्ढा ने 37 रन बनाए। पत्रकार वॉरियर के सूरज ने दो, योगेश, अंकुर, अमन ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार वॉरियर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन ही बना सकी। अंकुर ने 40, राहुल महर ने 35, पंकज ने 27 रन बनाए। पुलिस एकादश ने 67 रन से मैच जीत लिया। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए पुलिस एकादश के कौशल उप्रेती को प्लेयर ऑफ द मैच और डीएस भंडारी को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। पत्रकार वॉरियर के राहुल महर को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। एसपी ने कहा कि नशा मुक्त जीवन, साइबर जागरूकता और खेल भावना संदेश मैच के माध्यम से दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed