फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police will look at the hoodlums

हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी

Sun, 24 Dec 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 24 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police will look at the hoodlums
पूर्णागिरि धाम में ठुलीगाड़ पुल के पास जौलजीबी मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाले 31 दिसंबर के मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को प्रभारी एसपी प्रयाग सिंह कफलिया ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उचित दिशा-निर्देश दिए। इस बार हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई होगी। सुरक्षा के लिए जिले से अतिरिक्त फोर्स मांगा गया है। मां पूर्णागिरि धाम में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। इधर, मंदिर समिति भी यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में जुट गई है।

साल की विदाई एवं नए साल के स्वागत को हर साल मां पूर्णागिरि धाम में 31 दिसंबर को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। अब 31 दिसंबर का काउंट डाउन शुरू होते ही प्रशासन ने मेले की व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को प्रभारी एसपी ने कोतवाल में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा का खाका तैयार किया। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर पर पूर्णागिरि में सुरक्षा के लिए जिले का अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


मां के दरबार में मांस, मदिरा के सेवन पर कड़ा प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए पुलिस, आबकारी विभाग एवं एसएसबी सघन चेकिंग अभियान चलाएगी। प्रभारी एसपी ने बताया कि वाहनों की ओवर स्पीड पर भी पुलिस और परिवहन विभाग कड़ी नजर रखेगा। बैठक के उपरांत सीओ आरएस रौतेला एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने पूर्णागिरि क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि समिति की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए समिति ने अभी से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठुलीगाड़ पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क से हादसे का खतरा
टनकपुर। मां पूर्णागिरि मेले में 31 दिसंबर की तैयारियां तो शुरू हो गई है, लेकिन यात्रा को जोखिम भरा बना रही सड़क की बदहाल स्थिति से प्रशासन और लोनिवि को कोई सरोकार नहीं है। ठुलीगाड़ पुल पर जौलजीबी मार्ग के शुरुआती हिस्से में सड़क धंसी है। इस स्थान पर लोनिवि और जौलजीबी मार्ग का निर्माण कर रहे कार्यदायी विभाग पीआईयू ने धंसे स्थान की पत्थरों से घेराबंदी तो की है, लेकिन अब तक सड़क के इस क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसे में 31 दिसंबर के दिन भीड़ उमड़ने पर हादसे का खतरा बना हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed