{"_id":"67b6229c4e4e2e711a0fc095","slug":"police-team-won-the-match-and-captured-the-trophy-champawat-news-c-229-1-alm1003-120208-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मैच जीत पुलिस टीम ने किया ट्राॅफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मैच जीत पुलिस टीम ने किया ट्राॅफी पर कब्जा
Wed, 19 Feb 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नशे के खिलाफ अभियान के तहत एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन के खिलाड़ियों और पुलिस प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस प्रशासन ने जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। एनएचपीसी टीम के कप्तान महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य और पुलिस टीम के कप्तान एसपी अजय गणपति रहे।
मैच शुरू होने से पूर्व एनएचपीसी के महाप्रबंधक और एसपी चंपावत ने सभी को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। 10 ओवर के मैत्री मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस टीम ने चार विकेट पर 102 रन बनाए। मोहित ने अंतिम ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर 45 रन बनाए। जवाब में एनएचपीसी की टीम 10 ओवरों में छह विकेट पर 78 रन ही बना सकी। 47 रन हरीश कुमार ने बनाए। पुलिस ने 24 रन से मैच जीत लिया। मैच के निर्णायक बंटी तिवारी और सूरज पांडेय रहे। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पुलिस टीम के मोहित को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। महाप्रबंधक विद्युत जावेद अंसारी, पीयूष कांत कुलश्रेष्ठ, सुदर्शन कुमार, किशन सिंह ज्याला, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण आदि रहे।