{"_id":"589f43554f1c1b29383790d2","slug":"police-ssb-s-flag-marches","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस, एसएसबी का फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस, एसएसबी का फ्लैग मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने एसएसबी के साथ फ्लैग मार्च किया। साथ ही फोर्स की मौजूदगी का अहसास कराया। शांतिपूर्ण निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने को भी प्रेरित किया गया।
एसपी आरसी राजगुरू एवं सीओ आरएस रौतेला के निर्देश पर शनिवार को थानाध्यक्ष मनीष खत्री और एसएसबी के एसआई नवल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र मेें फ्लैग मार्च निकाला गया। सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च के जरिए अपनी मौजूदगी भी दर्ज कराई। चंदफार्म, चूनाभट्टा, मीना बाजार, बंगाली कालोनी, भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र तक निकाले गए फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को अपनी उपस्थिति जताते हुए भयमुक्त मतदान करने को कहा गया।
फ्लैग मार्च में ट्रेनी एसआई कीर्ति भट्ट, राधिका भंडारी, तेज कुमार, सुरेंद्र सिंह, एसआईओ के विरेंद्र चौहान, एलआईयू के हरीश कन्याल आदि शामिल रहे। उधर, बीते देर शाम भी पुलिस और एसएसबी ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को भयमुक्त मतदान करने को प्रेरित किया था।
विज्ञापन
पुलिस, आईटीबीपी जवानों ने फ्लैग मार्च किया
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। लोगों से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की। नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़, किमतोली, रौंसाल, मजपीपल, पुलहिंडोला में पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और आईटीबीपीपी की 35वीं वाहिनी के भगत राम के नेतृत्व में जवानों ने फ्लैग मार्च किया।
वहीं, लोहाघाट के विभिन्न मार्गों एवं कोलीढेक में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष डीएल वर्मा के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में लोगों से बिना भय एवं दबाव में आए स्वतंत्र रूप से मताधिकार करने को कहा गया। उनका कहना था कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है।