फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police seized four vehicles engaged in illegal mining

पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त चार वाहन सीज किए

Wed, 29 May 2019 11:16 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 29 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police seized four vehicles engaged in illegal mining
चंपावत के चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली एवं चौकी चल्थी पुलिस टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे चार वाहनों को कर दिया। नौ अन्य वाहनों के अवैध खनन में संलिप्तता को लेकर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। चल्थी क्षेत्र में पुलिस द्वारा छापा मारे जाने की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई। कई वाहन चालक अपने अपने वाहनों को लावारिस छोड़ कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर चंपावत कोतवाली एवं चौकी चल्थी पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग करते हुए चल्थी, बेलखेत, दियूरी क्षेत्र के नदी रोखड़ पर हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए चार टिप्परों यूके 03 सीए 1235, यूके 03 सीए 3939, यूके 03 सीए 1018 और एचआर 55 बी 6086 को 3/57 खनन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। इसके अलावा नौ वाहनों के वाहन चालक जो वाहनों को छोड़कर भाग गए थे उनके खिलाफ जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गई है। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली के उप निरीक्षक विजय कुमार, महपत सिंह, महंगा राम, रविंद्र गिरि, मनोज धामी, हीरा सिंह, तुलसी प्रसाद भट्ट, सुनील आगरी, दुर्गानाथ, रणवीर सिंह और कृष्ण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


चालकों की ओर से छोड़कर भागे हुए वाहनों की सूची
चंपावत। पुलिस कार्रवाई के दौरान नौ वाहन चालक अपने वाहनों को लावारिस हाल में छोड़ गए। जिसमें यूके 03 सीए 0954, यूके 03 सीए 5655, यूके 03 सीए 1594, यूके 03 सीए 5612, यूए 05-2466, यूके 03 सीए 0285, आरजे 13 जी 8887, यूके 03 सीए 2777 और यूके 06 सीए 1808 शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



फर्जी पंजीकरण का एक और डंपर बरामद, पुलिस ने किया सीज
टनकपुर (चंपावत)। फर्जी दस्तावेजों से खनन में पंजीकृत डंपरों की तलाश में जुटी पुलिस ने सोमवार को लावारिस हालत खड़ा एक और डंपर बरामद किया है। बरामद डंपर मामले में आरोपी बनाए गए कुलदीप सिंह पाटनी का बताया जा रहा है। जो फर्जी दस्तावेजों से खनन में पंजीकृत डंपरों में शामिल है।

 शारदा से खनिज निकासी के लिए एआरटीओ कार्यालय के फर्जी दस्तावेजों से डंपरों को पंजीकृत कराने के मामले का भंडाफोड़ होने व एआरटीओ द्वारा केस दर्ज कराने के बाद पांच आरोपियों द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया जा चुका है। जबकि चार आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए गए हैं। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में वांछित डंपरों की तलाश में जुटी पुलिस को एक और डंपर (यूएसजेड/4478) मिल गया है। जिसे सीज कर दिया गया है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि बरामद डंपर आरोपी कुलदीप सिंह के नाम दर्ज है। बता दें कि पुलिस अब तक मामले में वांछित 14 में पांच डंपरों को बरामद कर सीज कर चुकी है। ब्यूरो  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed