{"_id":"6910fae53a1ad9715303750a","slug":"police-rescued-a-youth-who-was-jumping-into-the-sharda-river-champawat-news-c-229-1-shld1026-131669-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा में छलांग लगा रहे युवक को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा में छलांग लगा रहे युवक को पुलिस ने बचाया
Mon, 10 Nov 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा बैराज से रविवार को अज्ञात कारणों से शारदा नदी में छलांग लगाने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने बचा लिया। उसे समझाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। खूना बोरा निवासी एक युवक रविवार दोपहर बाद नेपाल से लौटने के बाद बनबसा बैराज से शारदा नदी में छलांग लगाने लगा। वहां तैनात बैराज पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया। पूछताछ बाद युवक को उसके परिजनों को सूचित किया गया। वहां पहुंचे युवक के चचेरे भाई आदि ने पुलिस को लिखित पत्र दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि कूद मारने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन