{"_id":"572b7d714f1c1b4c625cd030","slug":"police-recruitment-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा भर्ती : 197 में से मात्र 70 हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगा भर्ती : 197 में से मात्र 70 हुए पास
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 05 May 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पुलिस विभाग की महिला उप निरीक्षक की नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बुलाए गए 200 में से 197 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में हुई परीक्षा में 70 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए। नापजोख में 19, दौड़ में 69, लंबीकूद में 24, बॉल थ्रो में 15 अभ्यर्थी असफल रहीं।
विज्ञापन
चंपावत के सीओ राजन सिंह रौतेला, नैनीताल के हरवंश सिंह, ऊधमसिंह नगर के ओमप्रकाश मेहता, प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, गोविंद भट्ट, दामोदर कापड़ी ने नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा का संचालन किया। बताया गया कि तीन मई से शुरू शारीरिक दक्षता परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की परीक्षा शुक्रवार सुबह सात बजे से पुलिस लाइन में होगी।
विज्ञापन