फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police professional bike thieves nabbed

पुलिस ने पेशेवर बाइक चोर को दबोचा

Fri, 15 Jul 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Fri, 15 Jul 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन

 बाइक चोरी की सूचना पर चोरों को दबोचने गई पुलिस को शहर से चोरी हुई एक वकील की बाइक तो नहीं मिली, लेकिन क्षेत्र में सक्रिय एक पेशेवर बाइक चोर को दबोचने में पुलिस सफल रही है। आरोपी के पास से पुलिस ने रुद्रपुर से चुराई गई दो बाइकें भी बरामद की है। पूछताछ में चोर ने पूर्व में भी एक दर्जन से ज्यादा बाइकें चुराकर नेपाल में बेचने की बात कबूल की है।

विज्ञापन


वकील विजय कुमार शुक्ला की प्लेटिना बाइक (यूके 03 ए/0953) सात जुलाई को उनके घर के पास से चोरी हो गई थी। इस पर कोतवाल वीसी ने पुलिस टीम गठित कर बाइक चोरों की सुरागकशी शुरू कराई। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खड़ायत के नेतृत्व में गठित टीम ज्ञानखेड़ा के पास चेकिंग कर रही थी कि टनकपुर से बनबसा की ओर जा रहा एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख सकपका गया। इससे पहले कि बाइक सवार फरार होता, पुलिस ने उसे दबोचकर बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया युवक खटीमा के बिरिया मझोला निवासी सूरज चंद है, जिसका टनकपुर क्षेत्र में अक्सर आना-जाना था। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में पहले तो युवक दोस्त की बाइक लेकर आने की बात कह रहा था, लेकिन जब सख्ती की गई तो उसने न सिर्फ बाइक चोरी की होना बताया, बल्कि उसकी निशानदेही पर जीआईसी के पास रखी चोरी की एक और बाइक बरामद की गई है। कोतवाल ने बताया कि बरामद दो बाइकें (यूपी 06 एस/9704), (यूपी 22 एस/5809) रुद्रपुर से चुराई गई है, जिसकी रिपोर्ट ट्रांजिट कैंप और आवास विकास थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक खड़ायत के अलावा एसआई दीवान सिंह जलाल, सिपाही विजय कुमार, प्रकाश राणा, चंचल सिंह, गुलाम जिलानी शामिल थे। आरोपी को सीआरपीसी की धारा 41/102 एवं 411 आईपीसी के तहत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील की बाइक भी सूरज ने ही चुराई
वकील विजय कुमार शुक्ला की बाइक भी आरोपी सूरज चंद ने ही चोरी की है। वकील द्वारा 14 जुलाई को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि आरोपी सूरज ने बाइक चोरी कर नेपाल में किसी कालू नाम के युवक को बेच दी है। नेपाल पुलिस की मदद से बाइक बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।


सूरज पर बनबसा, खटीमा थाने में भी दर्ज है मुकदमा
पेशेवर बाइक चोर सूरज के खिलाफ बनबसा और खटीमा थाने में भी बाइक चोरी का मामला दर्ज है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी सूरज का कोई गिरोह नहीं है। वह अकेले ही बाइक चोरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed