फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police personnel death

आल्टो खाई में गिरी, पुलिस कर्मी की मौत

Wed, 12 Apr 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 12 Apr 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
Police personnel death
सुमित वर्मा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पुलिस कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन


धौन और स्वांला के बीच बुधवार दिन में करीब एक बजे टनकपुर से चंपावत की ओर आ रही आल्टो कार (यूके 03-8397) असंतुलित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में टनकपुर निवासी सुमित वर्मा (29) पुत्र गोविंद लाल वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत था और वर्तमान में हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात था। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाल बीसी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल और आपात 108 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कार में सवार दूसरे घायल बडोली निवासी हीरामणी (48) पुत्र सोबीदत्त को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा दिया। डॉ. केसी ठाकुर, डॉ.उदयशंकर आदि ने घायल का उपचार किया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद सुमित का शव परिजनों को सौंप दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed