{"_id":"5840486e4f1c1b0c1ede79d3","slug":"police-on-high-alert-in-india-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस का हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस का हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब के नाभा जेल से भागे आतंकियों के नेपाल निकलने की आशंका के तहत पुलिस को भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। पुलिस ने सीमा पर पैनी नजर रखने के अलावा सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पंजाब के नाभा जेल से कुछ आतंकियों के फरार होने और उनके मददगार को देहरादून में दबोचने के बाद पुलिस मुख्यालय ने भारत-नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट किया है। पुलिस महानिदेशक और एसपी नवनीत भुल्लर के निर्देश पर नेपाल सीमा पर गश्त के साथ ही चेकिंग भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सीमा पर आवाजाही करने वालों की सघन चेकिंग करने, सीमा पर पैनी नजर रखने और संदिग्धों से कड़ी पूछताछ करने को कहा गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि क्षेत्र में एसआई बीएस सम्मल, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बड़ोला के नेतृत्व में ट्रेनी दरोगाओं और जवानों केे साथ अलग-अलग टीमें रोडवेज बसों, होटलों, ऊधम सिंह नगर जिले की सीमा, मझगांव से लगी नेपाल, यूएस नगर जिले की सीमा के अलावा क्षेत्र के पश्चिमी छोर के जंगलों में नजर रख रहे हैं। बैराज क्षेत्र में चौकी प्रभारी बीएम उप्रेती के नेतृत्व में लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस द्वारा राष्ट्रीय संपत्तियों और धर्मस्थलों पर भी निगरानी की जा रही है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि सीमा पर एसएसबी पहले से ही सतर्क है, लेकिन नाभा जेल से फरार आतंकियों के नेपाल निकलने की आशंका से सीमा पर हाई अलर्ट कर जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, सेना छावनी की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन