{"_id":"64d52130e3847e2620055c99","slug":"police-caught-the-youth-with-280-grams-of-smack-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-501-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पुलिस ने 2.80 ग्राम स्मैक के साथ युवक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पुलिस ने 2.80 ग्राम स्मैक के साथ युवक दबोचा
Thu, 10 Aug 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा पुलिस ने एक 19 वर्षिय युवक को 2.80 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। बीते बुधवार देर शाम थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट, एचसी जगवीर सिंह, कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी गश्त पर थे। इसी बीच मलेरिया नाले के पास से गढ़ीगोठ जाने वाले मार्ग पर संदिग्धावस्था में जा रहे एक युवक को रोका गया। तलाशी मेंं ंउसके पास 2.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बनबसा के वार्ड संख्या पांच नई बस्ती मीना बाजार निवासी देबू मंडल पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संवाद
...................
बेटे की सेवा बहाली के लिए मां ने सीएम को भेजा ज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कला इंजीनियरिंग कॉलेज से निष्कासित दैनिक कर्मचारी मोहित गड़कोटी की मां प्रेमवती देवी ने पुत्र की सेवा बहाल किए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कॉलेज में पूर्व में हुए विवाद के कारण कॉलेज प्रशासन द्वेष भावना से उनके पुत्र मोहित और तनुजा महर की सेवा बहाल नहीं कर रहा है। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल की मध्यस्थता के बाद भी कॉलेज प्रशासन उनके पुत्र और तनुजा महर की सेवा बहाल करने में टालमटौल कर रहा है। संवाद
...................
75 लोगों का चालान किया
पिथौरागढ़/ डीडीहाट। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 75 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने पिथौरागढ़ नगर में नो पार्किंग पर खड़े वाहनों पर व्हील लॉक भी लगाए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट हिमांशु पंत के नेतृत्व में एसआई बसंत टम्टा ने चेकिंग के दौरान वाहन चालक शुभम बोरा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। संवाद