फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   police caught one person

संशोधित:जीआईसी पुलहिंडोला में स्वच्छक की हत्या से सनसनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
police caught one person
रमेश लाल, मृतक। - फोटो : CHAMPAWAT
विकासखंड के सीमांत जीआईसी पुलहिंडोला में तैनात सफाई कर्मी की 14 अगस्त की रात साढ़े आठ बजे विद्यालय परिसर में ही कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान ने बताया कि ग्राम माडैया देवीपुरा थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद (यूपी) निवासी रमेश लाल राजकीय इंटर कॉलेज पुलहिंडोला में स्वच्छक के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

वह विद्यालय परिसर में ही रहता था। बुधवार की रात उसके आवास पर पड़ोसी प्रकाश से उसकी झड़प हो गई और प्रकाश ने कुल्हाड़ी से वार कर रमेश को मार डाला। उसके बाद बाइक से प्रकाश फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे अरुण कुमार ने पुलहिंडोला निवासी प्रकाश सिंह सामंत पुत्र दीवान सिंह सामंत के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा किया।
कोतवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी प्रकाश सिंह को ढोरजा गांव की कच्ची सड़क के पास बाइक (यूके 03ए-0884) के साथ दबोच लिया। वह भागने की फिराक में था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शराब के नशे में परिजनों को करता था परेशान
लोहाघाट (चंपावत)। कोतवाल सलाउद्दीन ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बाहर कार्य करता है। करीब एक माह पहले वह घर आया था। रमेश लाल के साथ उसकी वर्षों से जान पहचान थी। बताया कि उसके बाहर रहने पर रमेश लाल आए दिन शराब के नशे में उसके परिजनों को परेशान करता था और उसकी भाभी और पत्नी पर बुरी नजर रखता था।
करीब तीन दिन पहले भी जब वह काम से लोहाघाट गया था तो रमेश उसकी गैरहाजिरी में शराब के नशे में घर में घुस आया था। रमेश को काफी समझाने के बाद वह नहीं माना। बार-बार समझाने पर भी रमेश हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इस पर उसने रमेश की हत्या कर दी।

पुलिस टीम को नकद इनाम की घोषणा
चंपावत। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने फरार आरोपी को दबोचने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। आरोपी को दबोचने वाली टीम में कोतवाल सलाहउद्दीन खान, एसआई हरिराम महर, महेश चंद, पवन वर्मा, चालक प्रीतम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed