फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   police arrested two people

पौने दो किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2019 11:19 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 15 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
police arrested two people
चरस तस्करी के गरेरफ्तार आरोपी और पकड़ने वाली पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने टैक्सी (ऑल्टो) से करीब पौने दो किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक तस्कर हिस्ट्रीशीटर है। बरामद चरस चंपावत के ललुवापानी क्षेत्र से खरीदकर खटीमा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुक दमा दर्ज किया है। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि चंपावत की ओर से टनकपुर आ रही ऑल्टो कार (यूके 03 टीए/0935) में चरस लाई जा रही है। सूचना पर उप निरीक्षक नीशू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ककरालीगेट बैरियर पर चेकिंग शुरू कर दी। बैरियर पर पहुंचते ही पुलिस ने ऑल्टो को घेर लिया। उप निरीक्षक नीशू ने बताया कि कार के अंदर रखे एक बैग और थैले में एक किलो 710 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल उपनिरीक्षक योगेश दत्त ने बताया कि आरोपी कार चालक छीनीगोठ निवासी गोपाल राम के पास से 900 ग्राम और दूसरे आरोपी इस्लाम नगर गोहटिया खटीमा निवासी अहमद उमर से 810 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बरामद चरस चंपावत में ललुवापानी मार्ग में एक व्यक्ति ने उन्हें दी थी जिसका नाम और पता वे नहीं जानते हैं। पुलिस अब चरस तस्करी में लिप्त चंपावत के उक्त व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। टीम में कांस्टेबल अनिल कुमार, विक्रम सिंह, होमगार्ड जवान गुमान सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर है छीनीगोठ का आरोपी गोपाल
प्रभारी कोतवाल उप निरीक्षक योगेश दत्त ने बताया कि चरस तस्करी में गिरफ्तार छीनीगोठ निवासी गोपालराम कोतवाली का हिस्ट्रशीटर है। उसके खिलाफ पूर्व में लूट आदि के अपराध दर्ज हैं। चार दिन पूर्व भी पुलिस को चंपावत से चरस लाए जाने की सूचना मिली थी, लेकिन तब वे पकड़ में नहीं आए थे। 

टनकपुर के संजय गंगवार की है टैक्सी
चरस तस्करी में पकड़ी गई टैक्सी टनकपुर निवासी संजय गंगवार उर्फ सोनू की बताई गई है। कार मालिक ने गोपाल राम को बतौर चालक रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed