फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police arrested six gamblers from Banbasa forest

पुलिस ने बनबसा जंगल से दबोचे छह जुआरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested six gamblers from Banbasa forest
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने बनबसा सेना छावनी के पिछले छोर स्थित चंदनी जंगल में छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। आरोपियों से 33670 रुपये की नकदी एवं आठ बाइकें भी मिली हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान के निर्देश पर बुधवार देर सायं एसआई देवेंद्र सिंह मनराल, गोविंद सिंह बिष्ट, अरविंद कुमार, कांस्टेबल मनजीत सिंह, प्रवीण कुमार, त्रिभुवन सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, अभिनंदन गौड़ क्षेत्र के पश्चिमी छोर स्थित जंगल में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें कुछ लोग जंगल में जुआ खलते मिले। जुआरियों के पास से ताश की गड्डी के अलावा फड़ पर रखे 12000 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा 21670 रुपये तलाशी में मिले। पुलिस ने जुआ खेलने के जुर्म में बनबसा मीना बाजार निवासी मो.सईद, अनिल कुमार, इंद्रा कालोनी निवासी राजकुमार, टनकपुर की चंद कालोनी निवासी अरविंद शर्मा, कर्मचारी कालोनी निवासी प्रीतम सिंह, इमली पड़ाव निवासी घनश्याम के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मौके से मिली आठ बाइकों को भी जब्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed