फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poles knockout wife's murder

डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या

Sun, 05 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 05 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

शनिवार रात एक व्यक्ति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात की वजह पत्नी पर शक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बनबसा ग्राम प्रधान कमलेश देवी के पति ललित कुमार तड़के पांच बजे स्टेडियम के निकट मार्निंग वाक कर रहे थे। इस बीच अचानक लाइनपार मीना बाजार से लगी झोपड़पट्टी से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, इस पर वे वहां पहुंचे तो एक झाले के अंदर महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था और उसके तीन बच्चे शव के पास बैठकर रो रहे थे। प्रधान पति ललित कुमार ने फौरन थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष पीएस दानू ने बताया कि मीना थापा (40) की उसी के पति श्याम बहादुर थापा ने डंडे से पीटकर हत्या की है। मीना और उसका पति दोनों मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की 13 वर्षीया बड़ी पुत्री अंजू ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही लात-घूंसों और डंडे से पीटकर उनकी मां की हत्या की है। आसपास के लोगों का कहना है कि आरोपी पड़ोसी युवक से अपनी पत्नी के नाजायज संबंध होने का शक करता था। प्रधान पति ललित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव नेपाल से आई उसकी बहनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed