चंपावत/बनबसा । डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कलक्ट्रेट प्रांगण में कोविड-19 संक्रमण के बचाव और रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने त्योहार और शीतकाल में विशेष जागरूकता बरतने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कोविड-19 की रोकथाम को लेकर लोकगायक सुरेश राजन की ओर से कुमाऊंनी भाषा में तैयार किए गए गीत और स्लोगन को भी लांच किया गया। यहां एडीएम टीएस मर्तोलिया, एपीडी विमी जोशी, डीडीएमओ मनोज पांडेय, कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक गुंटी आदि मौजूद थे। एसपी कार्यालय परिसर में एसपी लोकेश्वर सिंह ने अधिकारियों और जवानों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीओ विपिन चंद्र पंत, ध्यान सिंह, एलआईयू निरीक्षक सुंदर सिंह गनघरिया, प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। लोहाघाट तहसील परिसर में नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी और थाने में प्रभारी थानाध्यक्ष एसओ देवेंद्र सिंह मेहता ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। टनकपुर तहसील में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। यहां नायब तहसीलदार पिंकी आर्या आदि मौजूद थे। संयुक्त चिकित्सालय में लैब सहायक मोहित गड़कोटी ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों को शपथ दिलाई। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. वीके जोशी आदि मौजूद थे। बनबसा में जगबूड़ा पुल स्थित कोरोना सुरक्षा जांच चौकी पर डॉ. मो. शाहिद ने लोगों को शपथ दिलाई। यहां डॉ. दानिश शेख, नोडल अधिकारी हरीश नेगी आदि थे। डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डा. आभा शर्मा ने शिक्षण व गैर शिक्षण स्टाफ को शपथ दिलाई।