{"_id":"57f9277d4f1c1be54a270af3","slug":"please-only-two-vehicles-at-the-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर केवल दो वाहन करें खड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे पर केवल दो वाहन करें खड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Traffic control and the vehicle drivers meeting Swmion take Thanadhyksh Pauri BR.
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए थाने में तांगा, रिक्शा, मैजिक और जीप चालकों की बैठक हुई। तय किया गया कि बस अड्डे पर बारी-बारी से दो ही वाहन खड़े रहेंगे। वाहनों और तांगों में केवल चालक ही मौजूद रहेगा।
थानाध्यक्ष बीआर पौरी की अध्यक्षता में हुई वाहन, तांगा चालकों और मालिकों की बैठक में क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर लाने पर मंथन हुआ। तांगों के लिए बैंक आफ बड़ौदा के समीप, फोर ह्वीलर के लिए सरस्वती शिशु मंदिर और ई रिक्शा के लिए पाटनी तिराहे के निकट पार्किंग स्थल तय किया गया। एनएचएआई और बाजार में बेवजह तांगों और वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई।
वाहन स्वामियों और चालकों को लाइसेंस के साथ वाहन के कागज साथ रखने को कहा गया। ट्रैफिक नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, गति नियंत्रित रखने आदि के बारे में बताया। रोडवेज बसें यात्री विश्राम शेड पर ही रोकी जाऐंगी। बैठक में एसआई बीएस सम्मल, एचसी नयन राम विश्वकर्मा, एसओटीएफ प्रभारी मो. आशिफ, ट्रैफिक एसआई मोहन लाल शाह आदि मौजूद थे।