फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Playing with public sentiments, BJP-Congress

जनभावनाओं से खेल रहीं भाजपा-कांग्रेस

Sat, 11 Feb 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 11 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में अब तक सुस्त पड़े क्षेत्रीय दल उक्रांद ने शनिवार को जिला मुख्यालय में शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा की। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राज्य के विकास के लिए एक बार उक्रांद पर भरोसा जताने की अपील की।

मोटर स्टेशन में पार्टी जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चौधरी की अध्यक्षता और केंद्रीय संगठन मंत्री बसंत सिंह तड़ागी के संचालन में हुई जनसभा में पार्टी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह सौराड़ी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस लोगों की जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। राज्य के विकास के लिए दोनों दलों के पास कोई स्पष्ट विजन तक नहीं है।
विज्ञापन


दल के केंद्रीय महामंत्री बीडी चंद, संगठन मंत्री महेश रजवार ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने बारी-बारी से राज्य और उसके संसाधनों को लूटने का काम किया है। इस दौरान भूपेंद्र सिंह महर, नारायण सिंह महर, पुष्कर सिंह, पुष्कर दत्त जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिस उत्तराखंड नेहा राजपूत ने मांगा समर्थन
उक्रांद ने चुनाव प्रचार में ग्लेमर का तड़का लगाते हुए मिस उत्तराखंड नेहा चंद राजपूत को भी चुनाव मैदान में उतारा। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचे। नेहा ने कहा कि राष्ट्रीय दलों के पास राज्य के विकास की कोई कार्ययोजना नहीं है, जबकि उक्रांद के संघर्ष के बाद ही अलग उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed