फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Plant 11 thousand saplings on every green

हरेला पर्व पर 11 हजार पौधे लगाए

Sun, 16 Jul 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Sun, 16 Jul 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Plant 11 thousand saplings on every green
हरेला पर्व पर चंपावत के चौड़ासेठी गांव में पौधरोपण करते उद्यान विभाग के कर्मी और ग्रामीण्। - फोटो : अमर उजाला
 हरेला पर्व में यहां 11 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने पूल्ड आवास में संतरे और माल्टा के पौधे लगा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एडीएम हेमंत कुमार वर्मा और सीडीओ एसएस बिष्ट ने कलक्ट्रेट, विकास भवन और नवोदय विद्यालय में बांज, बुरांश, खरसू और काफल के पौधे रोपे। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, वन विभाग के रेंजर बृजमोहन टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रावल, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, डीपीआरओ सुरेश बेनी, डीएसओ केके अग्रवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, प्रधान विनोद सिंह ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में सीओ पीएस कफलिया, प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। चौड़ासेठी गांव में जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या के नेतृत्व में प्रधान मदन सिंह, विक्रम सिंह, मुकेश सिंह, सुुंदर सिंह, कमल सिंह, नीरज सिंह और पारस ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। पीजी कालेज में प्राचार्य डॉ.शीतल सिंह भंडारी के अलावा अभाविप के तहसील संयोजक विजय कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष गौरव पांडेय, कैलाश नाथ, हरीश जोशी आदि ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट में उद्यान विभाग और विकासखंड परिसर में पौधरोपण हुआ। बीडीओ केएस नयाल, एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने माल्टा, संतरा आदि के पौधे रोपे। जीजीआईसी लोहाघाट में रेंजर दीप जोशी व बीईओ हरेंद्र साह के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में माल्टा, खुमानी, रीठा, संतरा, अकेशिया, सुरई, नींबू आदि के 50 लगाए गए। गणेश पुनेठा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मीना शुक्ला आदि मौजूद थे। एबीवीपी के जिला संयोजक विनोद बगौली के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम में दीपक देव, गोलदेव, संदीप बगौली, इंदर ढेक आदि ने सहयोग किया। बाराकोट ब्लॉक के पम्दा गांव में ग्राम प्रधान भगवान दास जोशी, बीडीओ पूरन सिंह रावत के दिशा-निर्देशन में विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधे लगाए गए।


धरती को हरा भरा रखने का संकल्प
टनकपुर। हरेला क्लब ने दसवां पौधरोपण कर वन विकास निगम कार्यालय व आवासीय परिसर के साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में पौधे लगाए। लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए दो दर्जन ट्रीगार्ड भी लगाए। धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद, सचिव अजय गुरुरानी, धीरेंद्र खर्कवाल, डॉ. डीसी पाठक, डीडी धामी, शंकर गड़कोटी आदि मौजूद थे। शारदा रेंज के वन अधिकारियों व कर्मचारियों ने रेंजर ख्याली राम आर्य के नेतृत्व में ककराली कंपार्टमेंट के हर्बल गार्डन में पौधरोपण किया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज कालाकोटी, जिला प्रवक्ता वैष्णव गोयल ने गैंड़ाखाली, ककरालीगेट, विचई, सैलानीगोठ, महाराणा प्रताप गेट, फागपुर व बनबसा में सुपारी के पौधे लगाए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं ने वार्डन प्रेमा ठाकुर के अगुवाई में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत जौल में ड्रान सचल दल केंद्र सूखीढांग के द्वारा ग्रामीणों को फलदार पेड़ बांटे गए। सचल दल अधिकारी बचीराम पांडेय, कुंदन गोस्वामी, समाजसेवी केएन तिवारी, युवक मंगल दल अध्यक्ष नरेंद्र जोशी आदि ने ग्राम पंचायत में खाली भूमि पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed