फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   planning for work

एक वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
planning for work
पाटी ब्लाक के मल्ली लड़ी में आयोजित खुली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
बाराकोट के गुमौद में लोक योजना अभियान सबकी योजना सबका विकास के तहत ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गांव में एक वर्ष के दौरान किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार ग्राम प्रधान सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बीडीओ केके पांडेय ने योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खुली बैठकों में सर्व सम्मति से पारित होने वाले प्रस्तावों के अनुरूप कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि मदन मोहन जोशी, रंजना फत्र्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर विकासखंड पाटी के मल्ली लड़ी में ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक आयोजित की गई। ग्राम प्रधान दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का चयन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी पंकज माहरा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गोविंद रावत ने योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान सुरक्षा दीवार, विधवा पेंशन, गौशाला निर्माण, वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र लोगों का चयन किया गया। वहां शीतल देव, उत्तम देव, खुशाल सिंह, प्रकाश सिंह, हयात सिंह, प्रेम सिंह, नंदन सिंह, कृष्ण सिंह, मान सिंह, गुमान सिंह, अंकित देव, सुंदर बिष्ट, मोहन सिंह, खीम सिंह, वजीर सिंह, विमला देवी, रजनी, रुकमणि, पार्वती, कंचन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed