फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pince Kholiya of Banbasa Wins Gold in Karate

प्रिंस खोलिया ने दस वर्ष आयु में जीता स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pince Kholiya of Banbasa Wins Gold in Karate
बनबसा मिनी स्टेडियम में राज्य स्तरीय कराटे के चयनित खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम के 11 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। लोहाघाट में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बनबसा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 13 स्वर्ण, चार सिल्वर, एक कांस्य पदक जीते। तीन खिलाड़ियों ने कराटे के साथ ही कुमिते में भी स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम के कराटे कोच ब्लैकबेल्ट विजय रावत ने बताया कि देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए बनबसा से 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 19 वीं उत्तराखंड राज्य कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि बनबसा से नौ वर्ष आयु में कल्पित, उदित पोखरिया, 10 वर्ष में प्रिंस खोलिया, 11 वर्ष में दिपांशु जोशी, 12 वर्ष में अदिति थ्वाल, 13 वर्ष में दिव्यांशु कापड़ी, विद्या चंद, 14-15 वर्ष में मिलन राम, 16-17 वर्ष में नेहा जोशी, 21 वर्ष में कृष्णकांत कौशल, पूजा महर ने स्वर्ण पदक जीता। विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, नगर पंचायत सभासद मोनू ठाकुर, पंकज भट्ट, नरेश मुरारी, रणबहादुर मल्ल, प्रेम सिंह रावत, लायंस क्लब अध्यक्ष शिवनारायण साहू, मंजू थ्वाल, इंदु जोशी, कमला पोखरिया ने उक्त मेधावी बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed