फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pilgrimage would prove a milestone in the development of ropeways

तीर्थाटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगा रोपवे

Mon, 15 Jun 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 15 Jun 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को मां श्री पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण कार्य समेत 79.75 करोड़ की लागत की 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने वाणिज्य कर कार्यालय के नवनिर्मित भवन, नंधौर अभ्यारण्य के पर्यटक प्रवेश गेट, संयुक्त चिकित्सालय में निर्मित डेडीकेटेड आईओटी भवन, फागपुर पेयजल योजना, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि रोपवे के निर्माण से पूर्णागिरि में तीर्थाटन बढ़ेगा। सरकार चंपावत जिले के सभी प्रसिद्ध मंदिरों और पर्यटन स्थलों को जोड़कर सर्किट के रूप में विकसित करेगी।

विज्ञापन


पूर्णागिरि के ठुलीगाड़ में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै की मौजूदगी में हुए रोपवे शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूूूर्णागिरि धाम को पूरे भारत में अलग पहचान देने के लिए सरकार धाम में सुविधाओं का विस्तार कर व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। निर्माणाधीन श्यामलाताल-पोथ मोटर मार्ग को पूर्णागिरि से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत को एक करोड़ और खर्राटाक स्थित जिम कार्बेट स्थल को विकसित करने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि टनकपुर में निर्मित नंधौर अभ्यारण्य पर्यटक गेट से आगे के क्षेेत्र को तीन-चार सालों में कार्बेट पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। शारदा में साहसिक पर्यटन के विकास के लिए उन्होंने पर्यटन मंत्री से पूरे देश में क्षेत्रीय भाषा में प्रचार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों से साहसिक पर्यटन से जुड़ने और उसे रोजगार का आधार बनाने का आह्वान किया। पर्यटन मंत्री धनै ने कहा कि पूर्णागिरि धाम में रोपवे लगने से यहां के विकास में नई क्रांति आएगी। यहां लग रहा रोपवे नई तकनीक का है, जिसमें सुरक्षा के मजबूत इंतजाम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का सफल संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम को संसदीय सचिव विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी संबोधित किया। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को मां पूर्णागिरि की मूर्ति भेंट की। हरीश भट्ट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, एआईसीसी सदस्य निर्मला गहतोड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. मोहन राम आर्य, डा. महेश ढेक, राम सिंह कैड़ा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान, महेश चंद, दीपक नाथ, सुरेश खर्कवाल, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, नेत्रबल्लभ तिवारी, भैरव पांडेय, अनिल सिन्हा, दीपक तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में जोश भर गए सीएम
टनकपुर (चंपावत)। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत जोश भर गए हैं। पर्यटक आवास गृह में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष संगठन से जुड़ी समस्याएं उठाईं। ओंकार सिंह धौनी ने जिले में संगठन के सुस्त होने की बात कही। कल्याण सिंह अधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मान और सुविधा दिए जाने का आग्रह किया। महेश सिंह अधिकारी का कहना था कि कार्यकर्ताओं की न अफसर सुनते हैं और न ही पार्टी के लोग उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। डीडी पांडेय ने संगठन को सक्रिय किए जाने की बात कही। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीवान सिंह अधिकारी आदि ने संगठन से जुड़ी समस्या मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष डा. मोहन राम आर्य से संगठन को सक्रिय बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए काम करने वाले हर कार्यकर्ता को संगठन में सम्मान मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता और सरकार के बीच पुल का काम करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed