{"_id":"e352ef2a9650b0c72cf9138eac05274f","slug":"pigs-to-destroy-the-crop-of-cabbage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुअरों ने नष्ट की पत्तागोभी की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुअरों ने नष्ट की पत्तागोभी की फसल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के छतार वार्ड में इन दिनों जंगली सुअरों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार रात सुअरों के झुंड ने कई किसानों के खेतों में लगी पत्तागोभी की फसल को पूरी तरह से चौपट कर दिया। यही नहीं अन्य मौसमी सब्जियों को भी सुअरों ने बुरी तरह से रौंद दिया है।
विज्ञापन
किसान प्रेमा जोशी, पार्वती देवी, निर्मला देवी का कहना है कि जंगली जानवरों के कारण किसी भी प्रकार की खेती किसानी करना मुश्किल भरा काम हो गया है। वह बताती हैं कि रात्रि दस बजे तक सब ठीक ठाक था, लेकिन शनिवार सुबह होते ही खेतों का नजारा ही बदला हुआ था। सुअरों ने पत्तागोभी की फसल को नष्ट करने के साथ ही सभी खेतों को खोद रखा था। उन्होंने वन विभाग और उद्यान विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन