{"_id":"6849c95246f75c940108e1d2","slug":"physicians-are-on-char-dham-duty-patients-are-at-the-mercy-of-god-champawat-news-c-231-1-bgs1001-116291-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फिजिशियन चारधाम ड्यूटी पर, मरीज भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फिजिशियन चारधाम ड्यूटी पर, मरीज भगवान भरोसे
Wed, 11 Jun 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में रोजाना फिजिशियन से संबंधित बीमारियों को बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अधिक भीड़ देखते हुए जिला अस्पताल में दो फिजिशियन तैनात किए गए हैं। इनमें से डॉ. सीएमएस भैसोड़ा चारधाम यात्रा ड्यूटी पर चले गए हैं। अब जिला अस्पताल एकमात्र फिजिशियन के भरोसे संचालित हो रहा है।
जिले में इन दिनों मौसम में हो रहे परिवर्तन से लोगों में वायरल बुखार, पेट दर्द और सर्दी-जुखाम के लक्षण पाए जा रहे हैं। जिसके चलते जिला अस्पताल में रोजाना भारी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में उपचार के लिए जिले के अलावा पिथौरागढ़ और चमोली जिले के सीमांत क्षेत्रों में मरीज पहुंच रहे हैं। एकमात्र फिजिशियन होने से लोगों को सुबह पर्ची कटवाने के बाद चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए घंटों इंतजार में खड़ा रहना पड़ रहा है।
बुधवार को एकमात्र फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव ने लोगों का इलाज किया और सलाह दी। गर्मी के मौसम में दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों को जिला अस्पताल में फिजिशियन के परामर्श के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कई लोग अधिक इंतजार करने पर कहीं वाहन न छूट जाए, इस वजह से बगैर उपचार के वापस भी लौट गए।
विज्ञापन
..कोट
एक फिजिशयन के चारधाम यात्रा पर होने से समस्या आ रही है। एकमात्र फिजिशियन को अधिक मरीजों को देखना है। इस वजह से अधिक समय लग रहा है। फिजिशियन की कमी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। मरीजों को अच्छा उपचार देना हमारी प्राथमिकता है। - डॉ. एसके त्रिपाठी, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल