फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pharmacists are the backbone of the Health Department: CMO

स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं फार्मासिस्ट:सीएमओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists are the backbone of the Health Department: CMO
चंपावत में फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को फल वितरित किए गए। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जिला अस्पताल में शुक्रवार को गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि हमारे फार्मासिस्ट जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं, वहीं, कोरोनाकाल में फार्मासिस्टों ने कोरोना योद्धा के रूप में अहम भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने कहा कि फार्मासिस्टों के बिना स्वास्थ्य प्रबंधन अधूरा है।
विज्ञापन

गैर चिकित्सक अस्पतालों में फार्मासिस्ट पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं और ग्रामीणों का समुचित उपचार कर रहे हैं। पीएमएस डॉ. आरके जोशी और सीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने कहा कि फार्मासिस्टों को लगातार उनका सहयोग मिलता है। गोष्ठी के बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। एसोसिएशन के जिला मंत्री मुकुल राय ने संचालन किया। इस मौके पर सुरेश पाटनी, विष्णु गिरी गोस्वामी, मनोज कुमार टम्टा, किरन राय, सुनीता पाटनी, तान सिंह, मनोज पुनेठा, जितेंद्र वर्मा, भूपेश जोशी, प्रमोद कुमार, सुनील खर्कवाल, एमसी जोशी, मोहन चंद्र तिवारी, मनोज वर्मा, मनोज पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed