फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pharmacists accused of bias in the honor list

फार्मासिस्टों ने लगाया सम्मान सूची में पक्षपात करने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists accused of bias in the honor list
चंपावत में बैठक करते एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री सम्मान दिलाने के लिए बन रही सूची में पक्षपात का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने डीएम से मुलाकात कर सूची में पक्षपात रवैया अपनाने की बात कही।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट एसोसिएशन का कहना था कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय की ओर से कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए चयनित किया जा रहा है। इसमें चयन समिति की ओर से पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चयन समिति ने सबसे पहले अपने ही नाम लिखे हैं जबकि कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को दरकिनार किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों के ग्रुप में डाली गई सूची में कई स्वास्थ्य कर्मियों के नाम गायब हैं। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण रवैया बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से मांगी गई सूची में सुधार कर कोरोना काल में वास्तव में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को शामिल करने की मांग की। अन्यथा वह 24 जुलाई से अपने कार्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। इनमें मुकुल राय, विष्णु गिरी गोस्वामी, सुरेश चंद्र पाटनी, एमसी जोशी, मनोज टम्टा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed