फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Phagpur XI and Chandpharm won matches

फागपुर इलेवन व चंदफार्म ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Phagpur XI and Chandpharm won matches
बनबसा में क्रिकेट खिलाड़ी अतथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। प्रथम स्व. कैप्टन भूपाल सिंह थापा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को वाईसीसी फागपुर ने मिक्स इलेवन और चंदफार्म इलेवन ने कोरोना योद्धाओं को हराकर अगले चक्र में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी ने किया।
विज्ञापन

रविवार को पहले बल्लेबाजी कर वाईसीसी फागपुर ने पंकज के नाबाद 20 रनों की मदद से सात विकेट पर 108 रन बनाए। मिक्स इलेवन के गेंदबाज शक्ति, बिशन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में मिक्स इलेवन 99 रन ही बना सका। पंकज के 32 रनों का योगदान दिया। फागपुर के गेंदबाज संजय ने चार विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदफार्म इलेवन ने केवल रावत के नाबाद 48 रनों की बदौलत चार विकेट पर 118 रन बनाए। विक्रम के 62 रनों के योगदान के बावजूद कोरोना योद्धा 105 रन ही बना सके। विनोद चंद, जंगबहादुर थापा निर्णायक, विकेश यादव, संदीप रस्तोगी, हीरा चंद स्कोरर रहे। विकास चंद ने आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed