{"_id":"5ab539f74f1c1bba758b720b","slug":"person-missing-from-andhra-border-on-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर मिला आंध्र से गुमशुदा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर मिला आंध्र से गुमशुदा व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर से पकड़ा गया टीवी रमन्ना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसबी ने एक व्यक्ति को नेपाल सीमा के पास पंचेश्वर में काली नदी के पास से दबोचा। पकड़े गए व्यक्ति को अजीबोगरीब हरकतों के चलते पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस पूछताछ में आंध्र प्रदेश के इस व्यक्ति के करीब छह माह पूर्व आंध्र प्रदेश से गुमशुदा होने की जानकारी मिली। चिकित्सकीय परीक्षण में उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने की पुष्टि हुई है। पता चला है कि गलत ट्रेन में चढ़ने और दिमागी हालत ठीक नहीं होने से वह नदी किनारे यहां तक पहुंच गया।
बृहस्पतिवार अपराह्न नदी पार करके एक व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसा। एसएसबी पंचम वाहिनी ने उसे हिरासत में ले लिया। लेकिन, उसकी भाषा समझ में नहीं आने की वजह से उससे कुछ खास पता नहीं चल सका। दबोचे गए व्यक्ति को पंचेश्वर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने उसकी भाषा के आधार पर आंध्र प्रदेश की पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि राज्य के नरेग्राम थाना गिडलो निवासी टीवी रमन्ना (54) पुत्र टी वेंकटेश है।
रमन्ना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आंध्र प्रदेश के थाने में करीब छह माह पूर्व उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। परिजनों को जानकारी दे दी गई है, वे दो दिनों में यहां पहुंच जाएंगे।