फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Performed by students in college

छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया

Wed, 22 Feb 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 22 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
Performed by students in college
छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
पीजी कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष सेमेस्टर की सुधार परीक्षा का केंद्र न बनाए जाने से नाराज छात्रों ने बुधवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमेस्टर की सुधार परीक्षा का केंद्र लोहाघाट बनाए जाने पर आपत्ति जताई तथा प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि पिछली बार तक सुधार परीक्षा केंद्र चंपावत में ही था, इस बार लोहाघाट केंद्र बनाए जाने से आर्थिक स्थिति से कमजोर छात्र सुधार परीक्षा के लिए लोहाघाट जाने में असमर्थ हैं। उन्होंने चंपावत कॉलेज में सुधार परीक्षा केंद्र न बनाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय और कोषाध्यक्ष धीरज चौड़ाकोटी के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कुलपति को भेजे गए ज्ञापन में कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से जारी कई अंकपत्रों में सुधार करने की मांग भी उठाई। इस दौरान अजय चौधरी, नितिन तड़ागी, मनोज जोशी, पवन पांडेय, दीपक धामी, नीरज खर्कवाल, नानू बोहरा आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed