{"_id":"5b1c0bf44f1c1ba96e8b7340","slug":"performance-for-teacher-deployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की तैनाती के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की तैनाती के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ठांटा राजकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट विकासखंड के ठांटा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की पढ़ाई भगवान भरोसे हैं। एक मात्र शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के बाद से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शनिवार को ग्रामीणों ने ठांटा राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि इस स्कूल में 50 छात्र अध्ययनरत हैं। मार्च 2018 में अध्यापिका के सेवानिवृत्त होने के बाद से स्कूल में किसी भी शिक्षक की स्थायी तैनाती नहीं हुई है। हालांकि दूसरे स्कूल से एक शिक्षकों को ठांटा राजकीय प्राथमिक विद्यालय संबद्ध किया गया, इसके बावजूद भी छात्रों की पढ़ाई पटरी पर नहीं लौटी है। ग्राम प्रधान आशा देवी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में भुवन राम, बची राम, शंकर दत्त, शिवदत्त, मुन्नी देवी, दया देवी, हीरा देवी, महेश चंद्र आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
इस साल 31 मार्च को स्कूल की शिक्षिका सेवानिवृत्त हो गई थीं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद खेतसार स्कूल के शिक्षक दिवाकर बुधियाल को इस स्कूल में भेजा गया है। हरेंद्र साह, उप शिक्षाधिकारी, लोहाघाट।
विज्ञापन