{"_id":"65b7dd330fc0be3d71043544","slug":"people-will-get-facilities-champawat-news-c-8-1-hld1028-300517-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर, बनबसा में बरसात में जलभराव से निजात की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर, बनबसा में बरसात में जलभराव से निजात की जगी उम्मीद
Mon, 29 Jan 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सिंचाई विभाग ने टनकपुर और बनबसा क्षेत्र को बरसात के समय जलभराव की समस्या से निजात के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर कार्यवाही शुरू कर दी है। विभाग ने दोनों जगह की डीपीआर तैयार कर शासन को अगले तीन वर्षों के लिए कुल 131.40 करोड़ रुपये की डिमांड भेज दी है। धन आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे भविष्य में जलभराव से निजात की उम्मीद जग गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2023 में टनकपुर और बनबसा में जल निकासी की घोषणा की थी। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत टनकपुर में जलभराव से निजात के लिए 85.80 करोड़ का आगणन तैयार किया है। पीलीभीत चुंगी, विष्णुपुरी कालोनी, आमबाग, ज्ञानखेड़ा क्षेत्र का बरसाती पानी हुड्डी नदी और मनिहारगोठ क्षेत्र के जल का निस्तारण शारदा नदी में होगा। इसके अलावा बंद पड़ी विष्णुपुरी नहर को भी खोला जाएगा। एनएच के दोनों ओर भी ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। 31.32 किमी लंबा ड्रेन का निर्माण होगा। इसकी कुल लागत 85.80 करोड़ रुपये आंकी गई है।
बनबसा क्षेत्र में रेलवे यार्ड के नजदीक वार्ड संख्या 7, अस्पताल के पास, बमनपुरी ग्रामीण, बनबसा नगर, पचपकरिया ग्रामीण और अन्य स्थानों पर जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इसके लिए 23.36 किमी लंबी ड्रेन बनाई जाएगी। इसकी लागत 45.60 करोड़ आंकी गई है। इसमें दोनों जगह की कुल 131.40 करोड़ की लागत पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 10 करोड़, वर्ष 2024-25 में 85 करोड़, वर्ष 2025-26 के लिए 36.40 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है।