फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People wait for pediatrician in CM's assembly

Champawat News: सीएम की विधानसभा में लोगों को बाल रोग विशेषज्ञ का इंतजार

Thu, 27 Jun 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 27 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
People wait for pediatrician in CM's assembly
चंपावत। मुख्यमंत्री की विधानसभा के जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। पिछले सात माह से जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में अभिभावकों के लिए बच्चों का इलाज कराना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

दिसंबर 2023 में बांडधारी बाल रोग विशेषज्ञ का अनुबंध समाप्त होने के बाद वह चले गए। इसके बाद से यहां पर पद रिक्त चल रहा है। पद रिक्त होने के बाद बच्चों को आसानी से इलाज नहीं मिल पाता है। उन्हें अपने पाल्यों के इलाज के लिए यहां वहां हाथ पैर मारने पड़ते हैं। अभिभावकों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सक नहीं होने के कारण इलाज आसानी से नहीं मिल पाता है। कई बार तो उन्हें बीमार बच्चों को दिखाने के लिए खटीमा जाना पड़ा। अस्थाई व्यवस्था के तौर पर विभाग ने एसीएमओ डॉ. सीएस बिष्ट को अस्पताल में तैनात किया है, लेकिन कई बार उन्हें भी विभागीय और अन्य कामों से बाहर जाना पड़ता है। वर्तमान में एसीएमओ एक माह के अवकाश पर हैं। ऐसे में बीमार बच्चों को इलाज आसानी से नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण बच्चों का इलाज करना मुश्किल होता है। कई बार तो इलाज कराने के लिए कोई मिलता ही नहीं हैं। - नीरज, अभिभावक चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीएम की विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त होनी चाहिए। विशेषज्ञों के पदों को भरने की जरूरत है। आखिर बाल रोग विशेषज्ञ की कमी का खामियाजा हमारे बच्चे क्यों भुगतें। - राधिका, अभिभावक, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed