फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People protested by ATM stalled

एटीएम ठप होने से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया

Fri, 14 Jul 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 14 Jul 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
People protested by ATM stalled
एसबीआई का एटीएम ठप होने पर नारेबाजी कर आक्रोश जताते क्षेत्रीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
 बाराकोट में लंबे समय से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एटीएम ठप पड़ा हुआ है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। लोगों ने एटीएम के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र एटीएम चालू न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रजत वर्मा, हरीश वर्मा ने कहा कि बाराकोट में छह सात महीनों से एसबीआई का एटीएम ठप पड़ा हुआ है।  इस संबंध में एसबीआई के उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। उनके द्वारा शीघ्र एटीएम चालू करने का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन लंबा समय होने के बावजूद भी एटीएम ठीक नहीं हो पा रहा है। एटीएम ठप होने से सबसे ज्यादा दिक्कतें अवकाश के दिन बैंक बंद होने से होती है।
विज्ञापन


दूरदराज के क्षेत्रों से बाराकोट बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोगों एटीएम से ठप होने के कारण बिना खरीददारी किए ही निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों ने जल्दी एटीएम चालू नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में रजत वर्मा, बलवंत अधिकारी, हरीश वर्मा, गोपाल , हरीश जोशी, कौस्तुब अधिकारी, सोनू अधिकारी, कृष्णा नाथ, निर्मल सामंत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed