फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People protested against the BJP government.

कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
People protested against the BJP government.
ज्वालापुर से भाजपा के विधायक सुरेश राठौर पर लगे दुष्कर्म के आरोप के बाद कांग्रेस ने आरोपी विधायक को बर्खास्त करने की मांग की है। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में स्टेशन रोड पर विधायक और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।
विज्ञापन

कहा कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करती है, दूसरी तरफ पार्टी महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले विधायकों को संरक्षण देती है। प्रदेश कांग्रेस समिति के आह्वान पर हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता निर्मला गहतोड़ी, सेवादल के प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा, जिला प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष सुधीर साह, आशा टम्टा, प्रकाश बोहरा, छत्र सिंह कठायत, अशोक कार्की, चिराग फर्त्याल, दिग्विजय सिंह कार्की, नीरज पांडेय, ललित देव, जगदीश जोशी, ताजुद्दीन, बालादत्त थ्वाल, शंकर दत्त सक्टा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

गणाईगंगोली में भी कांग्रेसियों ने भाजपा के आरोपी विधायक का पुतला फूंककर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। रविवार को ब्लॉक अध्यक्ष सूरज रावत और प्रदेश महासचिव कांग्रेस कमेटी नारायण राम आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भाजपा के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य महेश डसीला, जिपं सदस्य गणाई चंदन बाणी, बिट्टू बाणी, प्रधान सेराघाट हरीश सिंह डसीला, चौकी भुवन सिंह बोरा, अवधेश पथनी, मनोहर सिंह रावत, आनंद सिंह बोरा, मुकेश तिवारी, महेश कुमार, कमल, दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed