{"_id":"5aa6c11c4f1c1b68248b4d20","slug":"people-protest-against-encroachment-angry-rage","type":"story","status":"publish","title_hn":" अतिक्रमण के खिलाफ लोग लामबंद, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ लोग लामबंद, जताया रोष
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर में हो रहे अतिक्रमण पर चिंता जताई। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। सोमवार को विश्व हिंदू सेवा संगठन के अध्यक्ष विकास धामी के नेतृत्व में अनेक लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें कहा गया कि नगर में जगह-जगह ह सड़क पर अतिक्रमण से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से राजा राम चौराहे से लेकर रोडवेज बस स्टेशन तक, टनकपुर मुख्य बाजार, एनएच को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा है कि एनएच पर जगह-जगह ट्रकों की पार्किंग की जा रही है। इससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने तत्काल इस पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष नरेश फिरमाल, पूर्व अध्यक्ष दीपक पचौली, अमन ठाकुर, हर्षित शर्मा, भीम सिंह, नीरज मिश्रा, मुकेश कुंवर, गुलशन वर्मा आदि मौजूद थे।