फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people paid tribute to martyrs

जिला मुख्यालय में शहीदों के नाम जलाया एक दिया 

Thu, 08 Nov 2018 10:43 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
उजाला ब्यूरो चंपावत। Updated Thu, 08 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
people paid tribute to martyrs
राज्य निर्माण के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्घांजलि देते डीएम, एसपी और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला की ओर से जिला मुख्यालय में शहीदों के नाम एक दीपक जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और छात्रों आदि ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


खड़ी बाजार में महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की शहादत देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को याद किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने दीप प्रज्ज्वलन अभियान का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन


कहा कि आज हमें राज्य के लिए अपना सर्वत्र बलिदान करने वाले आंदोलनकारियों के सपनों को अमलीजामा पहनाना होगा। इस मौके पर साहित्यकार डॉ. प्रकाश जोशी शूल ने काव्य पाठ के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला क्रीडाधिकारी आरएस धामी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण पांडेय, मोहन सिंह अधिकारी, सुधीर साह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, विवेक जोशी, कपिल जोशी, नरेश गड़कोटी, गुंजन जोशी, डीके राय, प्रकाश सिंह, नवीन चंद्र, प्रेम सिंह, गिरीश चंद्र सहित बड़ी संख्या में छोटे छोटे बच्चे मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed