फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People of the city worried due to lack of water in the city for the second day

Champawat News: नगर में दूसरे दिन पानी नहीं आने से नगर के लोग परेशान

Sun, 15 Sep 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 15 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
People of the city worried due to lack of water in the city for the second day
चंपावत के नागनाथ मंदिर के पास हैंड पंप से पानी भरती महिलाएं। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से शनिवार को पाइपलाइन में पानी नहीं आया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को नगर में लगातार दूसरे दिन पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। इससे नगर की 20 हजार से अधिक आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण जगह-जगह पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त होने से नगर में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे लोगों को हैंड पंपों और नौले धारों से पानी लाना पड़ा। लोगों ने जगह-जगह नगर में लगे हैंड पंपों से घरों के लिए पानी की आपूर्ति की। कुछ लोग दो किमी दूर ललुआपानी क्षेत्र से पानी ला रहे हैं। जल संस्थान के जेई हेमंत फुलारा ने बताया कि बारिश के कारण जगह-जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। पाइप लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है। जल्द पेयजल व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed