{"_id":"661eb193acc9b8295e0b428e","slug":"people-of-sandraka-raised-fist-for-the-road-champawat-news-c-229-1-shld1026-107389-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संद्रका के लोगों ने सड़क के लिए तानी मुट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संद्रका के लोगों ने सड़क के लिए तानी मुट्ठी
Tue, 16 Apr 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के सदर्का में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
चंपावत। जिले के कोट अमोडी ग्राम पंचायत के संद्रका के ग्रामीणों ने सड़क की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। समस्या से अवगत कराने के बाद भी किसी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।
मंगलवार को ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की मांग कई बार शासन-प्रशासन के सामने रखी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या की हर किसी ने अनदेखी की है।
आजादी के बाद भी सड़क सुविधा का अभाव है। इससे गांव में निवास करने वाले 80 परिवारों को आज भी पांच किमी पैदल यात्रा करनी पड़ती है। सीएम की विधानसभा में ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश भट्ट, खुशाल दत्त, ईश्वरी दत्त, रूपली देवी, देवकी देवी, डिगरी देवी, मीनाक्षी भट्ट, नीलावती देवी, नारायण दत्त आदि मौजूद रहे।