{"_id":"5a4e5f9e4f1c1b3e198b4e1f","slug":"people-from-lohaghat-are-upset-with-dirty-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी से परेशान हैं लोहाघाट के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी से परेशान हैं लोहाघाट के लोग
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में गंदा पानी आने पर जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान मंदिर मोहल्ले में पिछले दो माह से नलों से दूषित पेयजल आपूर्ति होने से लोग खासे परेशान हैं। मोहल्ले की महिलाओं ने जल संस्थान पर समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास न करने का आरोप लगाते हुए जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर नलों में आ रहे गंदे पानी को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक ओली के नेतृत्व में महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश जताया। महिलाओं का कहना है कि दो माह से पानी चालू होने के काफी देर तक नलों में गंदा पानी आ रहा है। जब थोड़ा साफ पानी आता है, तो उस समय नलों में पानी बंद हो जाता है।
महिलाओं का कहना था कि एक तो उनके मोहल्ले में दो या तीन दिन में पानी मिल पाता है, उसमें भी गंदा पानी आने के कारण उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि जल संस्थान कर्मियों को कई बाद नलों में गंदा पानी आने की शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन करने वालों में ज्योति ओली, शांति जोशी, सावित्री बोहरा, जीवंती जोशी, दीपा गोस्वामी, ईश्वरी गोस्वामी, हीरा मुरारी, पार्वती, नीरू, रेनू, सरिता, नीता, राजेश्वरी आदि शामिल थीं।